गोरखपुर.उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक बार फिर सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए दलित परिवार के यहां भोजन किया इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह महानगर अध्यक्ष के साथ तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे लेकिन इस दौरान कोरोना गाइड लाइन का भरपूर पालन करते हुए नजर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फर्टिलाइजर गेट के पास स्थित झुंगिया में श्री अमृत लाल भारती के घर पर सहभोज में माननीय मुख्यमंत्री ने खिचड़ी खाया. इस अवसर पर परिवार ने माननीय मुख्यमंत्री जी को बाबा साहेब अम्बेडकर तथा भगवान बुद्ध के चित्र के रूप में स्मृति चिन्ह दिया.

