उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 4 अप्रैल को श्रावस्ती जिले से “स्कूल चलो अभियान” की शुरुआत करेंगे. मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने दो करोड़ से अधिक बच्चों का नामांकन कराने का निर्देश दिया है. शनिवार को लोकभवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्कूल चलो अभियान-2022 की तैयारियों के संबंध में को संबोधित किया. बेसिक शिक्षा के अधीन संचालित कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिकाधिक नामांकन को प्रोत्साहन दिए जाने की बात कही. उन्होंने कहा कि बच्चों के नामांकन में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा. शैक्षिक सत्र 2021-22 में आोयजित परीक्षा में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किए जाने की बात कही.
सभी उपायुक्त को जनपद कार्यालयों पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट करने की व्यवस्था करने कहा. ‘स्कूल चलो अभियान’ कार्यक्रम 04 अप्रैल से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2022 तक संचालित किया जाएगा. अभियान के दौरान शिक्षा से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित कराए जाएं. नामाकंन की संख्या को दो करोड़ के पार पहुंचाने के लिए डोर-टू-डोर हाउस होल्ड सर्वे किया जाए.

