सीतापुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले सीतापुर में जनसभा को संबोधित किया . उन्होंने एक बार फिर लोकल के वोकल होने की बात कही. वही इही मुद्दे पर कांग्रेस की पिछली सरकारों को भी घेरा. PM ने कहा कि ‘ये घोर परिवारवादियों ने इतने वर्षों तक अपने कारीगरों पर हुनर के बजाय विदेश से आयात पर ही बल दे दिया. हमने झांसी से लेकर अलीगढ़ तक डिफेंस कॉरिडोर का काम शुरू किया है.’ हम लोकल के वोकल होने की बात कर रहे हैं, हमारी कोशिश है कि देश में अधिक से अधिक उत्पादन हो, रोजगार के अधिक से अधिक अवसर बने.’ योगी जी सरकार ने 5 साल में 4.5 लाख सरकारी नौकरियां दी है.
पीएम मोदी ने मंच से ‘संत रविदास को नमन किया. कहा कि संत रविदास जी की प्रेरणा से हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चल रही है. हमारी योजनाओं के केंद्र में गरीब है, दलित-शोषित-पिछड़े-वंचितों का कल्याण है.’
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए ये खुशी की बात है कि मैं उस काशी का सांसद हूं जहां संत रविदास जी का जन्म हुआ. ये भी मेरा सौभाग्य है कि बनारस में उनके मंदिर परिसर के सौन्दर्यीकरण के पवित्र कार्य के लिए ईश्वर ने मुझे माध्यम बनाया. मुझे उस परिसर को सजाने का मौका मिला.’
योगी को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने की बात करते हुए कहा कि जब कानून का राज नहीं होता, तो सबसे ज्यादा पिसना गरीब को ही पड़ता है. माफियाओं के राज में गरीब की सुनवाई नहीं होती. योगी जी की सरकार यूपी को, दंगाइयों से, अपराधियों से, मुक्ति दिलाने का काम कर रही है. इसलिए आज पूरा यूपी कह रहा है- जो कानून का राज लाए हैं, हम उनको लाएंगे.’
पीएम मोदी ने आयुष्मान योजना और शौचालय पर भी बोले. कहा,कि माँ बहनों गरीबों के लिए सरकार ने कई योजनाये लायी और इन्हें सम्मान दिलाया. भारत में भाजपा सरकार के लिए तिजोरी नहीं, देशवासियों की जिंदगी कीमती है.’ ‘तिजोरी खाली कर देंगे, लेकिन टीका घर-घर पहुंचाकर रहेंगे. ये काम हमने किया है. पूरे कोरोना काल में हमारा एक बात पर ध्यान केंद्रित रहा कि किसी गरीब के घर में ऐसा दिन नहीं आना चाहिए ताकि घर का चूल्हा ना जला हो.’

