रंजीत कुमार,
बिहार( सीतामढ़ी): ऑफिस में बार जैसा यह नजारा सुशासन बाबू की शराबबंदी वाले बिहार की है. जहा इनके ही बाबू शराब का जाम सरकारी आफिस में छलका रहे है. यह कैसा शराबबंदी है जहां सरकारी बाबू कार्यालय में बैठकर शराब का जाम छलका रहे है यह वीडियो नीतीश कुमार के शराब बंदी वाले बिहार पे तमाचा जड़ने के लिए काफी ये वीडियो रुन्नीसैदपुर अंचल कार्यालय में शराब पीते अंचल कर्मचारी उपेंद्र राय की है वायरल वीडियो में अंचल कर्मचारी उपेंद्र राय अपने कार्यालय में ही बेखौफ अपने कुर्सी पर बैठ पर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं. एक तरफ जिले तथा राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण का, दूसरी तरफ बाढ़ और बारिश का कहर जारी है।इसी बीच शराब का मौज करते अंचल कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है।जिससे रुन्नीसैदपुर प्रखंड प्रशासन में हाहाकार हो गया है। वायरल वीडियो में अंचल कार्यालय में उपेन्द्र राय के साथ बैठ कर पैग लगाता हुआ जो दूसरा शख्स दिख रहा है।उसकी पहचान एक बाहरी व्यक्ति प्रखण्ड क्षेत्र के थुमहा ग्राम निवासी लोकेश पटेल उर्फ बबलू के रूप में की गई है।वही लाल जैकेट में चश्मा लगा कर खड़े हो कर शराब पी रहा है दोनो बेखौफ हो कर अंचल कार्यालय में शराब पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं।यह वीडियो देख कर अंचल कार्यालय के अन्य कर्मचारी के भी होश उड़े हुए है।जिस समय सभी लोग कार्यालय में बैठ कर शराब पी रहे थे।उस समय वहां एक और शख्स मौजूद था।जो पूरे शराब पार्टी का वीडियो बना रहा था। जब उस वीडियो बनाने वाले शख्स से बात की तो उन्होंने अपना नाम रंजीत ठाकुर वार्ड सदस्य पंचायत थुमहा के रूप में अपना परिचय दिया।।
