आमलेट बनाने से इंकार करने पर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. इतना ही नही हत्या के बाद शव ओ हुक से लटका दिया. यह क्रूरता बिहार के सीतामढ़ी में हुई है. आरोपी की पहचान सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर राम विनय सिंह के बेटे अजीत सिंह के रूप में हुई है. राम विनय के बयान के आधार पर सीतामढ़ी पुलिस ने उसके बेटे अजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. ये घटना गुरुवार देर रात सहियारा थाना क्षेत्र के बेलही जय राम गांव की है. हालांकि आरोपी फिलहाल फरार है.
आरोपी को है शराब पीने की लत
राम विनय सिंह ने कहा कि मेरा बेटा शराबी है. वह गुरुवार शाम को शराब के नशे में घर आया था. उसने बाजार से अंडे भी खरीदे थे. हालांकि, जब उसने अपनी पत्नी नीतू सिंह (30) से आमलेट बनाने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया. उसने कहा कि गुरुवार को रसोई में मांसाहारी भोजन नहीं बनाया जा सकता है. इसके कारण आपस में कहासुनी हो गई. पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. फिर उसका गला घोंट कर फांसी पर लटका दिया. कुछ देर बाद जब नीतू ने चिल्लाना बंद किया तो मुझे लगा कि वे कमरे के अंदर शांत हो गए हैं. लेकिन कुछ देर बाद अजीत कमरे से बाहर आया और वहां से भाग गया. राम विनय सिंह ने कहा कि जब मैं कमरे में पहुंचा, तो वह छत के हुक से लटकी हुई थी.
इस मामले के जांच अधिकारी एचएस कुमार ने कहा कि हमने आरोपी के पिता के बयान के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी अब भी फरार है. उसकी तलाश की जा रही है

