BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीबीसीएस पैटर्न में परीक्षाएं कराने वाला उत्तरप्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बना डीडीयूजीयू

by bnnbharat.com
February 22, 2022
in समाचार
सीबीसीएस पैटर्न में परीक्षाएं कराने वाला उत्तरप्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बना डीडीयूजीयू
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

 

 

नई शिक्षा नीति 2020 के तहत सेमेस्टर सिस्टम (सीबीसीएस पद्धति) की स्नातक स्तर की परीक्षाओं का सकुशल आयोजन सम्पन्न कराने वाला दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है.

इस उपलब्धि में सभी ने सहयोग से किया है. इसके लिए विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, अधिकारियों के साथ महाविद्यालय के प्रबंधक गण भी बधाई के पात्र हैं.

ये बातें सोमवार को कुलपति प्रो राजेश सिंह ने दीक्षा भवन में आयोजित प्रबंधक गणों के साथ आयोजित कार्यक्रम में कही.

कुलपति ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जिसने, सीबीसीएस पैर्टन को यूजी, पीजी और पीएचडी में लागू किया है.

कुलपति ने कहा कि सीबीसीएस पैर्टन में तय समय पर रजिस्ट्रेशन कराने पर महाविद्यालय फोकस करें. विश्वविद्यालय के द्वारा निर्धारित समय सीमा में रजिस्ट्रेशन न कराने वाले विद्यार्थी न तो परीक्षा फार्म भर पाएगा और न ही एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेगा. स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के समापन के साथ मूल्यांकन की शुरूआत करा दी गई है. कुलपति ने कहा कि परिणाम की प्रतीक्षा किए बगैर मार्च के पहले सप्ताह से सीबीसीएस पैटर्न पर स्नातक और परास्नातक द्वितीय सेमेस्टर की कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाए. जबकि, 20 मार्च से द्वितीय और तृतीय सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षाएं (एनुअल सिस्टम) होंगी. ऐसे में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन वार्षिक परीक्षाएं खत्म होने के बाद होगा. सीबीसीएस की नई व्यवस्था में अब विद्यार्थी को स्नातक स्तर पर 134 क्रेडिट की पढ़ाई करनी होगी. प्रैक्टिकल की परीक्षाएं पूर्व की भांति ही होंगी. महाविद्यालय इनका आयोजन कराकर नंबर अपलोड करा दें और इसकी एक कॉपी परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं. तत्पश्चात ईडीपी सेल और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय इसका सत्यापन भी कराएगा.

‌कुलसचिव विशेश्वर प्रसाद ने कहा कि सभी के सहयोग से विश्वविद्यालय को सीबीसीएस पैर्टन लागू करने में सफलता मिली है. सभी प्रबंधक मौजूदा विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपने महाविद्यालयों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने में सहयोग दें.

वित्त अधिकारी संत प्रसाद ने कहा कि जब यह पैर्टन संकल्पना के रूप में आया तो बहुत भ्रम था. कुलपति जी के मार्गदर्शन की वजह ये गौरव विश्वविद्यालय प्रशासन को हासिल हुआ है.

स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधक महासभा के महामंत्री डॉ सुधीर राय ने परीक्षाओं के सफलतापूर्वक आयोजन पर कुलपति जी को बधाई दी. संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय सिंह और धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

करोड़ों के बैंक लोन घोटाले के आरोपी बालाजी हाईटेक कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर सचिन दत्ता को राहत

Next Post

गुमला के कस्तूरबा विद्यालय में दवा की गंध वाली सब्जी खाने से 28 छात्राएं बीमार, दो की हालत गंभीर

Next Post
गुमला के कस्तूरबा विद्यालय में दवा की गंध वाली सब्जी खाने से 28 छात्राएं बीमार, दो की हालत गंभीर

गुमला के कस्तूरबा विद्यालय में दवा की गंध वाली सब्जी खाने से 28 छात्राएं बीमार, दो की हालत गंभीर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d