सुप्रीम कोर्ट ने नवाब मलिक की जमानत याचिका खारिज कर दी है. अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहा है कि हस्तक्षेप करने के लिए यह बहुत शुरूआती अवस्था है.हम इस स्तर पर प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकते. इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने नवाब मलिक के वकील को सक्षम अदालत का रुख करने की भी सलाह दी है. गौरतलब है कि ईडी ने गुरुवार को ही भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से संबद्ध कथित मनी लांड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल की है. नवाब मलिक इसी मामले में 23 फरवरी से न्यायिक हिरासत में हैं.

