समाजिक संस्था यूथ कॉन्सेप्ट के बैनर तले प्रदूषण से झरिया के युवाओं में कतरास मोड़ स्थित नेहरू पार्क के समीप नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया. रक्तदान की शुरुआत सर्व प्रथम नेताजी की तस्वीर पर पुष्प चढा कर श्रधांजलि दी. रक्तदान शिविर में धनबाद ब्लड बैंक के कर्मियों द्वारा कुल
किया गया. वहीं मौके पर रक्तदान करने वाले युवाओं ने कहा कि अब हमें प्रदूषण की गंभीर समस्या से निजात के लिए खुद लड़ाई लड़नी होगी क्योंकि जिला प्रशासन से लेकर जनप्रतिनिधि तक नियमों को ताख पर रख बीसीसीएल और खनन कर रही आउटसोर्सिंग कम्पनियों के सामने नमस्तक हो चुकी है. रक्त संग्रह में धनबाद ब्लड बैंक के चितरंजन पासवान, शमसाद आलम, चेताली कुमारी थे.
यूथ कॉन्सेप्ट के संयोजक अखलाक अहमद ने बताया कि जिस प्रकार से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस में आजादी की लड़ाई के समय देश वासियों को “तुम मुझे खून दो, हम तुम्हे आजादी देंगे का नारा दिया था उसी तर्ज में आज हमलोग जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के लिए नारा दे रहे हैं कि ” हम तुम्हे खून देंगे, तुम हमें प्रदूषण से आजादी दो”. जब जब जिले के ब्लड बैंकों के खून की कमी हुई है तो जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि कोयलांचल वासियों से रक्तदान करने की अपील करते हैं उनकी इस मुहिम में झरिया के युवा भी बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभाते हैं पर आज के कार्यक्रम से हम सरकार और जिला प्रशासन को संदेश देना चाहते हैं कि जब देश और राज्य की उन्नति के लिए हम हमेशा कदम से कदम मिलाकर चलते हैं तो फिर प्रदूषण के बीच हमें जीवन यापन के लिए क्यों छोड़ दिया गया है. पिंकू चंद्रवंशी ने कहा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर रक्तदान महादान रक्तदान के साथ प्रदूषण जागरूकता अभियान भी है झरिया के लोगों से अपील करते हैं हां प्रदूषण खत्म करने के लिए आप लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लें इस मुहिम के साथ दे झरिया के जनता . वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से पिंकू चंद्रवंशी सनोज कुमार, रईस रजा, सोनू सिंह, कल्याण गुप्ता, संतोष दास, फिरोज रज़ा, कलीम अंसारी, इंतियाज़ खान, विविक रवानी, सन्नी कुमार, सुनील पांडेय, मुकेश शर्मा, महताब आलम, प्रकाश चंदेल , विनय शर्मा, बांटी सिंह, राजेश पंडित का योगदान रहा.

