यूक्रेनी सरकार का दावा है कि सुमी में रूसी सेना ने रिहायशी इलाकों में 500 किलो के बम गिराए. इसमें 2 बच्चों समेत 18 लोगों की मौत हो गई.
वंही यूक्रेन का दावा है कि रूसी मिसाइल ने Zhytomyr में एक और स्कूल को तबाह कर दिया है. हालांकि, स्कूल बंद था तो कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ. दावा है कि रूस ने अबतक 202 स्कूल, 34 हॉस्पिटल, 1500 रिहायशी बिल्डिंग तबाह कर दिए हैं.

