झारखंड के हजारीबाग जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन में लगे सुरक्षाबलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गिद्दी थाना क्षेत्र के खपिया गांव के जंगलों में 22 बटालियन सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने त्रित्य प्रस्तुति समिति (टीपीसी) के तीन सक्रिय नक्सलियों को गिरफ्तार किया है जबकि अंधेरे का लाभ उठा कर दो से तीन नक्सली भागने में कामयाब रहे.

