आज रविवार को लोहरदगा शहरी क्षेत्र में दिन के 1 बजे से रात्रि 11 बजे तक एवम ग्रामीण क्षेत्र में दिन के 1 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक विधुत आपूर्ति बाधित रहेगी.कार्यपालक अभियंता दीपक खलखो ने बताया है कि रामनवमी के पावन पर्व में जुलूस निकालने की परंपरा है. इसलिए सुरक्षा दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए एवम जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में विधुत आपूर्ति उक्त अवधि में बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

