BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सुशांत केस में आज रिया से हो सकती है पूछताछ, इन सवालों के देने पड़ेंगे जवाब

by bnnbharat.com
August 23, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: केस में अब तक सीबीआई ने सुशांत के घर में लगभग 6 घंटे तक कड़ी जांच-पड़ताल की. सीन रीक्रिएट किया, छत का मुआयना किया, पड़ोसियों के भी बयान लिए गए. पूछताछ में कई बातों का खुलासा हुआ है. आज सीबीआई क्राइम सीन का एनालाइसिस करेगी.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पिछले तीन दिन से सीबीआई की जांच जारी है. शन‍िवार को सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थ‍ित डूप्लेक्स पहुंची थी, जहां क्राइम सीन री-क्रिएट किया गया. इस दौरान 14 जून को सुशांत की मौत वाले दिन उनके घर में मौजूद हाउसकीपर नीरज, दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, दीपेश सावंत से दोबारा बयान लिए गए. संभावना जताई जा रही है कि आज रव‍िवार को सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर सकती है.

केस में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं. सुशांत की मौत के बाद उनके पिता केके सिंह ने पटना में रिया के ख‍िलाफ एफआईआर दर्ज किया था. रिया पर सुशांत की मौत का जिम्मेदार, पैसों की हेराफेरी समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं. अब तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्ड्र‍िंग मामले में कई बार रिया से पूछताछ कर चुकी है. रिया के अलावा उसके भाई शोविक, पिता इंद्रजीत और सुशांत की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी से भी बयान लिए जा चुके हैं. हालाकि रिया और शोविक के बयानों से ईडी संतुष्ट नहीं है. रिया अपनी इनकम और खर्च का साफ ब्यौरा नहीं दे पाई हैं.

महेश भट्ट संग वायरल व्हॉट्सऐप चैट पर हो सकता है सवाल

नीरज, सिद्धार्थ और दीपेश की गवाही लेने के बाद रव‍िवार को सीबीआई रिया से पूछताछ कर सकती है. पिछले दिनों महेश भट्ट संग रिया के वायरल व्हॉट्सऐप चैट ने मामले को और तूल दे दी है. रिया के ये मैसेजेज सुशांत का घर छोड़ने के ठीक बाद उन्होंने महेश को किए थे. इसके अलावा पोस्टमार्टम हाउस में सुशांत के अंतिम दर्शन के वक्त उन्हें ‘सॉरी बाबू’ कहना लोगों के मन में सवाल पैदा कर रहा है. रिया पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने ही सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था.

रिया के अलावा सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों से भी पूछताछ हो सकती है. इसके साथ ही घटना वाले दिन सुशांत के घर सबसे पहले पहुंचने वाले पुलिस वालों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे. इस केस की जांच से जुड़े एक अफसर के मुताबिक सुशांत केस से जुड़े तमाम दस्तावेज और सामान मुंबई पुलिस ने सीबीआई को सौंप दिए हैं. इस केस को अब एक नए सिरे से देखा जा रहा है.

वहीं केस में अब तक सीबीआई की फॉरेंसिक टीम ने सुशांत के घर में लगभग 6 घंटे तक कड़ी जांच-पड़ताल की. सीन रीक्रिएट किया, छत का मुआयना किया, पड़ोसियों के भी बयान लिए गए. पूछताछ में कई बातों का खुलासा हुआ है. आज सीबीआई क्राइम सीन का विश्लेषण करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तकनीकी के कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट के प्रोफेशन की सीमा हो गयी है असीमित

Next Post

सांसद की पहल पर 60 हजार का बिल माफ, नवजात का मिला शव

Next Post
सांसद की पहल पर 60 हजार का बिल माफ, नवजात का मिला शव

सांसद की पहल पर 60 हजार का बिल माफ, नवजात का मिला शव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d