केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मंगलवार को बताया कि, कल रात तक 694 भारतीय यूक्रेन के सूमी में मौजूद थे.इन सभी को बसों से पोल्टावा के लिए रवाना कर दिया गया है.अब सूमी में एक भी भारतीय नहीं है.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि यूक्रेन के खारकीव और पीशोचिन से सभी भारतीयों को निकाल लिया गया है. सुमी में कल रात करीब 700 बच्चे थे, लेकिन वे भी बसों के जरिए अब वहां से निकलकर पोलटोवा जा रहे हैं. बचे हुए सभी बच्चों को सुरक्षित देश में वापस लाया जाएगा.

