BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेना की बड़ी पहलः विस्फोट-गोलीबारी में अपने अंग गंवाने वालों को फ्री में दिए जाएंगे आर्टिफिशियल अंग

by bnnbharat.com
March 24, 2021
in Uncategorized
सेना की बड़ी पहलः  विस्फोट-गोलीबारी में अपने अंग गंवाने वालों को फ्री में दिए जाएंगे आर्टिफिशियल अंग
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मूः जम्मू कश्मीर ) में विस्फोट या गोलीबारी की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं, जिनमें कई नागरिक बुरी तरह प्रभावित होते हैं. इन घटनाओं में कई लोग जीवनभर के लिए अपने कई अंग भी गंवा देते हैं, वहीं कइयों को इलाज के लिए दूसरे बड़े शहरों या राज्यों में भी जाना पड़ता है, जो सबके लिए संभव नहीं हो पाता. इसी को देखते हुए भारतीय सेना ने पुंछ जिले (Poonch) में दिल्ली की एक गैर-सरकारी संस्था के साथ मिलकर इन पीड़ित लोगों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.

खदानों में होने वाले विस्फोट और सीमा पार से हुईं गोलीबारी में अपने अंग गंवाने वाले लोगों के लिए भारतीय सेना ने दिल्ली के एक NGO के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक कृत्रिम अंग मापन शिविर (Artificial Limbs Measurement Camp) लगाया है, जिसमें पीड़ित लोगों के लिए आर्टिफिशियल अंगों का मेजरमेंट फ्री में किया जा रहा है. इसी लेकर इस NGO के एक अधिकारी ने कहा, “हम ऐसे लोगों को आर्टिफिशियल अंग (Artificial Limbs) मुफ्त में देंगे.”

एक अधिकारी ने बताया, “हम लगभग 35 सालों से देश के अलग-अलग इलाकों में फ्री आर्टिफिशियल अंग देते हुए आए हैं. जब हम यहां बॉर्डर एरिया में आए, तब हमने देखा कि बम के धमाकों के साथ ही लोगों के कान तक फट जाते हैं. इसलिए हम सुनने की क्षमता सुधारने पर भी काम कर रहे हैं. इसी के साथ हम इसकी भी कोशिश कर रहे हैं कि हम पीड़ितों को जो आर्टिफिशियल हाथ देते हैं, वे ठीक से चीजों को पकड़ सकें और व्यक्ति के दूसरे हाथ की तरह ही काम कर सकें.”

इस कैंप के लगाए जाने पर एक स्थानीय व्यक्ति ने दिल्ली की इस NGO का धन्यवाद करते हुए कहा, “पहले हमें इसके लिए दिल्ली या श्रीनगर जाना पड़ता था, जिसमें हमारा बहुत खर्चा होता था. लेकिन अब वही काम यहीं हो रहा है, जिससे हमें काफी राहत मिली सकती है.” मालूम हो कि जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान लगातार युद्धविराम उल्लंघन करता आया है.

सीमा पार से होने वाली गोलीबारी और कभी-कभी खदानों में होने वाले विस्फोट के चलते यहां के घायल नागरिकों का जीवन मुश्किलों से भर जाता है. ऐसे में यहां के लोगों के लिए ये पहल काफी मददगार साबित हो सकती है. पुंछ में आयोजित इस शिविर में आसपास के जिलों से विकलांगों के साथ-साथ बारूदी सुरंगों की चपेट में आकर अपने अंग गंवा चुके सीमावर्ती क्षेत्रों के विकलांग ग्रामीणों को लाया जा रहा है और उनकी सुविधा के लिए उन्हें नकली अंग लगाए जा रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राज्यपाल ने मां छिन्नमस्तिके मंदिर में पूजा अर्चना की, मुंडन संस्कार में हिस्सा लिया

Next Post

भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त

Next Post
भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त

भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d