बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों को कंपनी से संबंधित कथित धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है. तीन अन्य व्यक्ति अमित बापना, रवींद्र सुधाकर और पिंकेश आर शाह हैं. नियामक ने इस संबंध में अंतरिम आदेश जारी किया है. यह पाबंदी अगले आदेश तक के लिए है.

