BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सेवामुक्त हुआ आईएनएस खुकरी दीव प्रशासन को सौंपा गया

by bnnbharat.com
January 28, 2022
in समाचार
सेवामुक्त हुआ आईएनएस खुकरी दीव प्रशासन को सौंपा गया
Share on FacebookShare on Twitter

भारतीय नौसेना का पहला स्वदेश में निर्मित मिसाइल कार्वेट आईएनएस खुकरी (पी49) 26 जनवरी 2022 को दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव (डीएनएचडीडी) प्रशासन को सौंप दिया गया. दीव के आईएनएस खुकरी मेमोरियल में औपचारिक रूप से आयोजित भव्य समारोह में रियर एडमिरल अजय विनय भावे, फ्लैग ऑफिसर डॉक्ट्रिन एंड कॉन्सेप्ट्स ने सेवामुक्त पोत को विधिवत रूप से केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव तथा लक्षद्वीप के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल के हवाले किया. इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय नौसेना बैंड द्वारा एक आकर्षक प्रस्तुति दी गई और लंगर डालने के स्थान पर नौसेना के जहाजों द्वारा रोशनी भी की गई.

जहाज को सौंपने से पहले श्री प्रफुल्ल पटेल को इसके चारों तरफ ले जाया गया और आईएनएस खुकरी ने अपने सेवाकाल के दौरान जो उपलब्धियां एवं क्षमताऐं हासिल की थीं, उनके बारे में जानकारी भी दी गई.

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए एडमिरल भावे ने आईएनएस खुकरी की घर वापसी यात्रा शुरू करने की इस पहल के लिए प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल की सराहना की. उन्होंने कैप्टन महेंद्र नाथ मुल्ला, एमवीसी और पहले आईएनएस खुकरी के बहादुर कर्मियों के बलिदान पर भी ध्यान आकृष्ट किया, जिनकी स्मृति में भव्य दीव स्मारक समर्पित किया गया है.

सार्वजनिक यात्राओं के लिए दीव प्रशासन द्वारा खुकरी को एक संग्रहालय में परिवर्तित करने की योजना है. संग्रहालय मौजूदा खुकरी मेमोरियल के साथ सह-स्थित होगा. यहां पर आईएनएस खुकरी (एफ149), ब्लैकवुड क्लास पनडुब्बी रोधी फ्रिगेट का छोटा संस्करण भी रखा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारत में अब एयरटेल और गूगल साथ साथ, मिलकर करेंगे 5G तकनीक लांच

Next Post

ब्रह्मोस ने तट आधारित एंटी-शिप (जहाज रोधी) मिसाइल प्रणाली के निर्यात को लेकर फिलीपींस के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

Next Post
ब्रह्मोस ने तट आधारित एंटी-शिप (जहाज रोधी) मिसाइल प्रणाली के निर्यात को लेकर फिलीपींस के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

ब्रह्मोस ने तट आधारित एंटी-शिप (जहाज रोधी) मिसाइल प्रणाली के निर्यात को लेकर फिलीपींस के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d