सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने वालों के साथ जुड़ी रहती हैं. पिछले कई दिनों से वह अपने बोल्ड और ग्लैमरस फोटोशूट्स की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं. अब सोनाक्षी ने फिर से अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक दिखाई है.सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ साझा कीं, जिनमें वो एथनिक लुक में बला की हसीन नजर आ रहीं हैं.सोनाक्षी की इन तस्वीरों पर अब तक हजारों लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं और ये सिलसिला जारी है.इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा नियॉन क्रिस्टल साड़ी में बेहद हसीन नजर आ रहीं हैं. सोनाक्षी की इन तस्वीरों को प्रियांक नंदवाना ने बेहद खूबसूरती के साथ कैप्चर किया.


