BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोना-सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना के तहत 41,42,745 धोती/लूंगी, साड़ी वितरित

by bnnbharat.com
April 19, 2022
in झारखंड
सोना-सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना के तहत 41,42,745 धोती/लूंगी, साड़ी वितरित
Share on FacebookShare on Twitter

गरीबों को मिल रहा सम्मान, जरूरतमंद हो रहे खुशहाल

राज्य सरकार 56,49,817 योग्य लाभुकों को योजना से कर चुकी है आच्छादित

 

रांची.सरकार गरीबों को अतिरिक्त राशन कार्ड उपलब्ध कराने के साथ अनुदानित दर पर सोना सोबरन धोती साड़ी योजना के तहत वस्त्र उपलब्ध करा रही है. इस योजना से राज्य के लाखों बीपीएल धारियों को लाभ मिल रहा है. योजना के लिए सरकार ने 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है. लाभुकों को साल में दो बार इस योजना के तहत 10 रुपये में धोती/लूंगी, साड़ी दिया जा रहा है. राज्य के 57.11 लाख परिवार को योजना के तहत लाभान्वित करने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है. लक्ष्य का पीछा करते हुए राज्य सरकार ने 56,49,817 योग्य लाभुकों को योजना से आच्छादित कर चुकी है. योजना के प्रथम चरण में अबतक 41,42,745 धोती/लूंगी , साड़ी का वितरण किया जा चुका है, जिसमें 34,29,817 धोती, 53,47,787 साड़ी और 19,11,909 लूंगी का वितरण किया गया है.

 

मुख्यमंत्री खुद कर रहे हैं मॉनिटरिंग

 

 

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को निदेश दिया है कि वे ग्रामीणों को इस योजना की जानकारी दें और लाभ देना भी सुनिश्चित करें. राशन दुकानदारों को शिविर लगाकर वस्त्र वितरण करने का आदेश दिया गया है, ताकि योजना का लाभ सभी को मिल सके. मालूम हो कि विगत दो वर्ष के कार्यकाल में सरकार ने कई योजनाएं शुरू की है. इन सभी योजनाओं को तेजी के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है. इस कड़ी में धोती- साड़ी वितरण योजना को फिर से शुरू किया गया है.

 

अन्य को भी शामिल करने का प्रस्ताव हुआ स्वीकृत

 

राज्य सरकार द्वारा “सोना-सोबरन घोती-साड़ी वितरण योजना के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम से आच्छादित राज्य के सभी पात्र गृहस्थ एवं अन्त्योदय अन्न योजना के लाभुक परिवारों के अतिरिक्त झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लाभुक परिवारों को भी योजना से आच्छादित किए जाने की स्वीकृति मंत्रिपरिषद की बैठक में दी गई है. झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत (jsfss) लाभुकों की अधिकतम निर्धारित सीमा 15 लाख है. वर्तमान में झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत 13,04,093 लामुक एवं 4, 38, 989 परिवार (परिवर्तनशील) है. उक्त के आधार पर योजनान्तर्गत 15 लाख लाभुक होने की स्थिति में परिवारों की संख्या 5, 05, 050 होना संभावित है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत आच्छादित लाभुकों की अधिकतम संख्या 2, 64,25,385 है, जिसके अन्तर्गत परिवारों की संभावित संख्या 58,97,561 है. इस प्रकार isfss योजना के लाभुक परिवारों को सोना-सोबरन धोती/लूंगी, साड़ी वितरण योजना में शामिल किए जाने के उपरान्त लाभुक परिवारों की संभावित कुल संख्या 64, 02, 611 (परिवर्तनशील) हो गई है. राज्य योजनान्तर्गत संचालित सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना अन्तर्गत लाभुक परिवारों के बीच वस्त्रों का वितरण किये जाने हेतु जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को प्रति वस्त्र रूपये 1/- की दर से डीलर कमीशन की स्वीकृति दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूक्रेन नहीं जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन

Next Post

अलर्ट जारी, इन जिलों में दो-तीन घंटे में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात संभव

Next Post
मौसम:-24 घंटे घने कोहरा और धुंध का प्रभाव रहेगा

अलर्ट जारी, इन जिलों में दो-तीन घंटे में आंधी-बारिश के साथ वज्रपात संभव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d