लाउडस्पीकर पर अजान का विरोध करके चर्चाओं में घिरने वाले मशहूर सिंगर सोनू निगम एक बार फिर नए विवाद से घिर गए हैं. लेकिन इस बार सोनू निगम ने कुछ अलग बात कही है, जिससे हुआ ये कि जो पक्ष उन्हें समर्थन कर रहा था, वही अब उनके खिलाफ है. दरअसल सोनू निगम की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में वे नवरात्रि मीट बैन और भक्त होने को लेकर बात कह रहे हैं.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में सोनू निगम ने कहा है कि वह इस बात के खिलाफ हैं कि नवरात्रों में मीट बैन कर दें. ये गलत है. जो आदमी मटन बेच रहा है वो उसका काम है. इसलिए जो नहीं मान रहा है तो उसकी आप कैसे दुकान बंद कर सकते हैं.
