आज यानी सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल ₹ 96.72 लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये.आज भी देश में सबसे महंगा पेट्रोल महाराष्ट्र के परभणी में 114.38 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 100.30 रुपये प्रति लीटर, जबकि सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹ 79.74 लीटर है.झारखंड की राजधानी रांची में एक लीटर पेट्रोल के लिए 99.84 रुपये तो डीजल के लिए 94.65 खर्च करने पड़ रहे हैं.
बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो डीजल 94.04 रुपये.

