नई दिल्लीःसोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप गौरवान्वित होंगे. हालांकि, यह एक आर्ट है, लेकिन दृश्य बेहद मनमोहक है. वीडियो में शहीद भगत सिंह का मुस्कराता चेहरा दिल को छूने वाला है. देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर, 1907 ई. हुआ था. अमर शहीद भगत सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. जबकि बचपन से ही निडर और साहसी थे. उन्होंने मौत को भी हंसकर गले लगाया था. जब अंग्रेजी हुकूमत ने 23 मार्च, 1930 ई. को उन्हें फांसी पर लटका दिया था. महज 23 वर्ष की आयु में उन्होंने जग जीत लिया. क्रांति केवल उनके मन में नहीं थी, बल्कि उनकी कलम में भी थी. इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि भगत सिंह ब्लैक कैप यानी काली टोपी पहन रखी है और चेहरे पर हल्की मूंछ है. वहीं, चेहरे पर आजादी पूर्व जैसी आभा है. इस तस्वीर में शहीद भगत सिंह बेहद हैंडसम दिख रहे हैं. इसके बाद भगत सिंह अलग-अलग पोज में दिख रहे हैं. इस क्रम में भगत सिंह एक बार मुस्कराते नजर आ रहे हैं.
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुधा रमन ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से रीट्वीट किया है. इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-क्या गेम है. इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 6 लाख 39 हजार से अधिक बार देखा गया है. वहीं, तकरीबन 42 हजार लोगों ने पसंद किया है. जबकि, 1 हजार लोगों ने कमेंट किया है, जिसमें उन्होंने वीडियो आर्ट की तारीफ की है. इस वीडियो को कॉपी कर कई वीडियो बनाए गए हैं, जिसमें महापुरूषों की तस्वीर है. साथ ही टॉम क्रुज का भी वीडियो शेयर हो रहा है.

