सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं शिल्पा शेट्टी ने अपने पोस्ट में बताया है कि वो सोशल मीडिया से ब्रेक लेने वाली हैं.शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट को पढ़कर हर कोई हैरान है. फैंस तो यहां तक कह रहे हैं कि शिल्पा तो सोशल मीडिया से दूर ही नहीं रह सकतीं. शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा, ‘मोनोटनी से बोर हो चुकी हूं. सबकुछ एक जैसा दिख रहा है. सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं, जब तक मुझे कोई नया अवतार नहीं मिल जाता तब तक.’

