BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्कूटी सवार पति पत्नी को बालू ट्रक ने कुचला, विरोध में गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे जाम, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हटाया जाम

by bnnbharat.com
January 29, 2022
in समाचार
स्कूटी सवार पति पत्नी को बालू ट्रक ने कुचला, विरोध में गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे जाम, काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने हटाया जाम
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद:  पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र के पोखरिया में शनिवार को पति-पत्नी सड़क हादसे के शिकार हो गये. बालू ट्रक ने स्कूटी सवार पति पत्नी को कुचल दिया. पति बहरुद्दीन अंसारी (उम्र 60 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि पत्नी की मौत इलाज के लिए ले जाने के क्रम में हो गया. पति और पत्नी की मौत के विरोध में आक्रोशित लोगों ने गोविंदपुर साहिबगंज हाइवे जाम कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने काफी मशक्कत के बाद भीड़ को नियंत्रित किया और आवागमन को सुचारू कराया.

बताया जाता है कि स्कूटी संख्या JH 10 BU 2588 पर सवार पति पत्नी अपने घर निरसा से चिरूडीह जामताड़ा शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. एक अन्य बाइक पर उनका पुत्र और पुत्र का दोस्त साथ चल रहा था. पोखरिया के पास अचानक पीछे से आ रही बालू ट्रक ने पति पत्नी को कुचल दिया. ये हादसा स्कूटी को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ. इस घटना के बाद ड्राइवर कुछ दूर आगे जाकर ट्रक छोड़कर भाग गया. ट्रक से कुचले जाने के कारण पति बहरूद्दीन अंसारी (उम्र 60 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि उनकी पत्नी भी गंभीर से घायल हो गयी. ग्रामीणों ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजने के लिए 108 एंबुलेंस की व्यवस्था की और घटना की सूचना पूर्वी टुंडी पुलिस को भी दी गयी. मौके पर पहुंची पूर्वी टुंडी पुलिस ने घायल महिला और उसके पति के शव को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा, जहां रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया.

सड़क हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन जामताड़ा से पोखरिया पहुंचे और घटनास्थल पर सड़क जाम करते हुए जब्त ट्रक को थाना ले जाने से रोक दिया. साथ ही बिना समझौते के घटनास्थल से शव उठाए जाने पर हंगामा करने लगे. हंगामे की सूचना पाकर पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो और सीओ राकेश भूषण सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर 5 घंटे के बाद सड़क जाम खत्म करवाया

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार विधान परिषद् चुनाव के लिए BJP और JDU के बीच 24 सीटों पर सहमती, BJP को 12 तो JDU को 11 सीटें

Next Post

प्रदेश कांग्रेस के नये प्रभारी अविनाश पाण्डेय पहुंचे राँची, प्रदेश कांग्रेसियों ने कहा- हेमंत सरकार में नहीं मिलता काम का क्रेडिट

Next Post
प्रदेश कांग्रेस के नये प्रभारी अविनाश पाण्डेय पहुंचे राँची, प्रदेश कांग्रेसियों ने कहा- हेमंत सरकार में नहीं मिलता काम का क्रेडिट

प्रदेश कांग्रेस के नये प्रभारी अविनाश पाण्डेय पहुंचे राँची, प्रदेश कांग्रेसियों ने कहा- हेमंत सरकार में नहीं मिलता काम का क्रेडिट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d