रांची. राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच स्कूली बच्चों के लिए राहत की खबर है. बच्चों को अब स्कूलों से सुबह साढ़े दस बजे ही छुट्टी मिल जायेगी. सरकार ने राज्य में पड़ रही भारी गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों को सुबह छह बजे से साढ़े दस बजे तक ही संचालित करने का निर्णय लिया है.स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री जगरनाथ महतो ने इसकी घोषणा मंगलवार को की.

