जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक हिंदू परिवार ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को स्कूल के शिक्षक ने पीटा है.आरोप है कि छात्रा माथे पर तिलक लगाकर स्कूल गई थी, इससे नाराज शिक्षक ने उसकी पिटाई कर दी.शिक्षक की पहचान निसार अहमद के रूप में हुई है.राजौरी जिले के उपायुक्त के आदेश के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है.
निसार अहमद को अगले आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया गया है.छात्रा खदुरियन पंचायत ड्राममान के मध्य विद्यालय में पढ़ती है.स्कूल की दो लड़कियों की पिटाई का मामला सोशल मीडिया पर आया था.इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई.

