करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने स्कूल के दिनों की कुछ अनमोल तस्वीरें शेयर की हैं. करीना को पहली तस्वीर में अपने दोस्तों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. करीना ने स्कूल की ड्रेस पहनी हुई है. एक्ट्रेस ने अपने बालों को रिबन से बांधा हुआ है. उन्होंने स्कूल ड्रेस के तौर पर सफेद सूट और एक नीले रंग का दुपट्टा पहना हुआ है.करीना ने एक लेटेस्ट तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वे अपने एक स्कूल की दोस्त के बगल में खड़ी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं जो अब बड़ी हो गई हैं. करीना एक स्टाइलिश ब्लैक जैकेट और क्लासिक ब्लू डेनिम पहने हुए दिखाई दे रही हैं.एक्ट्रेस करीना कपूर ने इस खास तस्वीरों को शेयर करत हुए लिखा – एक फिल्म की शूटिंग के लिए कलिम्पोंग गए. अपने पेशे के दौरान करियर के जरिए हम कुछ यादों को जोड़ सकते हैं. वेल्हम गर्ल्स राजस्थान ट्रिप लगभग 1996. इसके लिए धन्यवाद.


