तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य के जो छात्र यूक्रेन में फंसे हैं, उनको भारत लाने में जो खर्च लगेगा, उसका वहन राज्य सरकार उठाएगी. दूसरी तरफ सीपीआई पार्टी के राज्यसभा सांसद Binoy Viswam ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है. उन्होंने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने की मांग उठाई है.

