दुमका में आदिवासियों ने झारखंड में स्थानीय नीति को लेकर जनाक्रोश रैली निकाली. रैली में कई आदिवासी संगठन पारंपरिक हथियारों के साथ शामिल हुए. रैली एसपी कॉलेज से निकलकर सिद्धो कान्हू चौक होते हुए मुख्य बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक, तिलकामांझी चौक होते अम्बेडकर चौक पहुंचकर धरना में तब्दील हो गया। हेमंत सोरेन पर वडा खिलाफी का आरोप लगाया. धरना में उपस्थित पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि यह स्थानीय नीति और नियोजन नीति लागू करने के लिए रैली निकाली गई है। आदिवासी समाज के लोगों ने सरकार को चेताते हुए 25 मार्च तक का वक्त दिया है। कहा है कि अगर सरकार 1932 के आधार पर स्थानीय नीति को परिभाषित नहीं किया करती है तो आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी।

