बंगाल के दुर्गापुर में लैंडिंग से ठीक पहले स्पाइसजेट की एसजी-945 फ्लाइट काल बैसाखी तूफान में फंस गई. फ्लाइट के तूफान में फंसने की वजह से केबिन में मौजूद सारा सामान गिरने लगा, जिसके कारण विमान में मौजूद 40 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.दुर्गापुर में लैंडिंग से ठीक कुछ समय पहले फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई. हालांकि इसकी सेफ लैंडिंग कराई गई और घायल पैसेंजर्स को तुरंत मेडिकल सहायता दी गई. स्पाइसजेट इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर खेद व्यक्त करता है और घायलों को हर संभव मेडिकल सहायता प्रदान कराई जा रही है.’

