नई दिल्ली.चुनावी सरगर्मी के बीच पंजाब में सियासी उबाल बढ़ता ही जा रहा है.शनिवार शाम को पूर्व केंद्रीय मंत्री और बठिंडा की सांसद हरसिमरत कौर बादल के एक ट्वीट पर उन्होंने सवाल पूछा है कि श्री हरमंदिर साहिब में राहुल गांधी की जेब किसने काटी?
उन्होंने यह भी कहा है कि उन्हें तो जेड कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई है. ऐसे में उनके नजदीक कौन पहुंच सकता है. इस तरह से सवाल खड़ा करते हुए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का नाम लेकर यहां तक दावा किया है कि इनको छोड़कर तो कोई दूसरा राहुल के पास फटक भी नहीं सकता था, तो फिर पॉकेट किसने मार लिया? उन्होंने आरोप लगाया है कि क्या यह सब फिर से हमारे सबसे पवित्र तीर्थ को बदनाम करने की कोशिश है ?

