नई दिल्ली.स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी भाजपा की बदायूं से सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्या ने कहा कि पिता स्वामी प्रसाद मौर्य का मंत्री पद से इस्तीफा देना उनका निजी फैसला है. लोकतंत्र में हर व्यक्ति स्वतंत्र है. उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में क्या निर्णय लिया है, उसके बारे में हम कुछ नहीं कह सकते हैं. फिलहाल मैं भाजपा में ही हूं और भाजपा में रहूंगी. मुझे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व भाजपा की नीतियां पसंद हैं.

