BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं की एक बेहतर और समृद्ध नए भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका है

by bnnbharat.com
January 11, 2022
in समाचार
स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं की एक बेहतर और समृद्ध नए भारत के निर्माण में प्रमुख भूमिका है
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- राष्ट्रीय युवा दिवस-2022 की पूर्व संध्या पर नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) ओडिशा क्षेत्र के सहयोग से पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) और क्षेत्रीय संपर्क कार्यालय (आरओबी) भुवनेश्वर द्वारा “स्वामी विवेकानंद: नए भारत के लिए मार्गदर्शक विचारधारा” विषय पर आयोजित वेबिनार में विशेषज्ञों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक बेहतर और समृद्ध नए भारत के निर्माण में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं की प्रमुख भूमिका है.

वेबिनार में भाग लेते हुए, आरओबी भुवनेश्वर के अतिरिक्त महानिदेशक  अखिल कुमार मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद की तीन महत्वपूर्ण शिक्षाओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि स्वयं पर विश्वास करना, दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो, न मांगो और न टालो और चीजों को वैसे ही स्वीकार करो जैसे वह आती हैं.

प्रख्यात लेखक और आध्यात्मिक विचारक,  विष्णु प्रसाद नंदा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और शिक्षाओं के बारे में बातचीत की और कहा कि स्वामीजी ने भारत और पश्चिमी दुनिया के अन्य देशों के बीच एक सेतु स्थापित किया है. उन्होंने कहा, “स्वामीजी सनातन धर्म के संदेश को दुनिया तक ले कर गए और हमेशा दलितों के अधिकारों के लिए खड़े रहे.”  नंदा ने कहा कि स्वामी जी ने बंधुत्व का संदेश पूरे विश्व में फैलाया.

वयोवृद्ध पत्रकार,  गुरु कल्याण महापात्र ने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे स्वामीजी के तरीके और नीतियां एक समृद्ध नए भारत के निर्माण में योगदान दे सकती हैं.  महापात्र ने कहा, “स्वामीजी की शिक्षाओं की युगों से प्रासंगिकता है. यह तब भी प्रासंगिक था, यह अब भी प्रासंगिक है. अगर हम स्वामी जी के तौर-तरीकों और नीतियों पर चलेंगे तो हम एक नए भारत का निर्माण करने में सक्षम होंगे.”

महापात्र ने युवाओं के विकास पर ध्यान केंद्रित करने वाली नीतियों के साथ आने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया.  महापात्र ने कहा, “प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार राष्ट्र के भविष्य यानी युवाओं के लिए नए कार्यक्रम और योजनाएं लेकर आ रही है. सरकार स्वामी विवेकानंद के सिद्धांतों का उचित ढंग से पालन कर रही है.”

वेबिनार में विभिन्न जिलों के नेहरू युवा केंद्र संगठन के अधिकारियों और युवा सदस्यों के साथ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की राज्य में स्थित सभी मीडिया इकाइयों के अधिकारियों ने भाग लिया.

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर यूनेस्को द्वारा ऐतिहासिक निर्णय लिया गया, डब्ल्यूएचसी (विश्व धरोहर समिति) की वेबसाइट पर हिंदी विवरण उपलब्ध होगा

Next Post

कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है

Next Post
कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है

कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d