बरही के रुपेश पाण्डेय की हत्या के सांतवे दिन हेमंत सरकार की नींद खुली. होटल शीतल विहार में सरकार के मंत्रियों ने प्रेस वार्ता कर दोषियों को हर हाल में सजा देने की बात कही. प्रेस वार्ता कर रहे श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर, कृषि और पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख, गिरिडीह के विधायक सुदीप कुमार, बड़कागांव विधायिका अंबा प्रसाद, बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि रूपेश हत्याकांड में किसी भी हाल में अन्याय होने नहीं दिया जाएगा. दोषियों को हर हाल में सजा मिलेंगे. अगर मृतक के परिजन चाहेंगे तो सरकार दूसरे एजेंसी से भी जांच करवाने के लिए तैयार है. नियम संगत प्रशासन निष्पक्ष जांच करेगी और पीड़ितों को हर संभव न्याय दिया जाएगा
इससे पूर्व मंत्रीगण रुपेश के परिजनों से मिले. मंत्री व विधायकों ने बारी बारी से स्व. रुपेश पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. विधायक अम्बा प्रसाद ने पीड़ित की मां को ढाढस बंधाया और कहा हम आपके साथ है. सभी नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कानून पर भरोसा रखने कहा. कहा कि घटना में शामिल लोगों को सजा जरूर मिलेगी. रूपेश के चाचा अनिल पांडेय ने मंत्रियों को घटना की पूरी जानकारी दी व गुनाहगारो को जल्द गिरफ्तार कर सजा दिलाने की गुहार लगाई.

