बिहार में अपराधियों का दुस्शाहस कम नही रो रहा है. बिहार के एक और बैंक में अपराधियों ने बैंक लूट लिए. इस बार बक्सर के नावानगर बाजार स्थित बंधन बैंक को निशाना बनाया. हथियारबंद अपराधियों ने बुधवार की शाम बक्सर के नावानगर बाजार स्थित बंधन बैंक से करीब तीन लाख रुपए लूट लिए गए. बैंक के अंदर घुसकर हथियारों से लैस पांच-छह अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. एक कमरे में सभी को बंधक बनाकर बदमाश रुपए उठा ले गए. इसके अलावा दो टैबलेट और दो मोबाइल भी लूट लिए गए . पुलिस छानबीन कर रही है.

