DCW के कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कहा की लड़कियों के लिए सशक्तिकरण ये है कि उन्हें अच्छी शिक्षा दी जाए. हर वर्ष जब 10-12वीं के नतीजे आते हैं तो आप हेडलाइन देखते होंगे लड़कियों ने मारी बाज़ी. महिलाओं को बराबर के अवसर देने की ज़रूरत है.दिल्ली महिला आयोग आज देश के लिए मिसाल बन गई है.राष्ट्रीय महिला आयोग को दिल्ली महिला आयोग से सीखना चाहिए की कैसे काम किया जाता है. आयोग ने दिल्ली की हर महिला के अंदर सुरक्षा की भावना पैदा की है.ग्रेजुएशन के बाद बच्चे नौकरी ढूंढने में लगते हैं, हमें नौकरी ढूंढ़ने वाले नहीं नौकरी देने वालों को बनाना है. दिल्ली के स्कूल में बिज़नेस करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है, बच्चों से वे क्या बिज़नेस करेंगे इसका आईडिया मांगा जाता है,कुछ पैसे भी दिए जाते हैं.

