पंजाब में आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलने के बाद हरियाणा के गृह मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने आम आदमी पार्टी को धोखे से जन्मी पार्टी बताया है. अनिल विज ने कहा कि “आदमी पार्टी का जन्म ही अन्ना हजारे के आंदोलन को धोखा देकर हुआ है” बता दें कि पंजाब में आप नेता भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद, विज ने आप पर कटाक्ष करते हुए कहा था कि पार्टी को दिल्ली की सड़कों पर शराब बेचने की कला में महारत हासिल है और पंजाब के लोगों ने इसकी सराहना की है क्योंकि राज्य में नशीली दवाओं का एक बड़ा व्यापार है। इससे पंजाब में हालात और खराब होंगे।’
अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के साथ अन्ना हजारे ने 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन शुरू किया था। बाद में नवंबर 2012 में, केजरीवाल और उनके साथियों ने मिलकर एक पार्टी की स्थापनी की जिसको आम आदमी पार्टी नाम दिया गया। इसके बाद पार्टी ने सबसे पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी.

