BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर पाकिस्तानी पर 159,000 पाकिस्तानी रुपए का कर्ज, कर्ज में डूबे पाकिस्तान में आवाम खाने को मोहताज

by bnnbharat.com
March 5, 2021
in समाचार
हर पाकिस्तानी पर 159,000 पाकिस्तानी रुपए का कर्ज, कर्ज में डूबे पाकिस्तान में आवाम खाने को मोहताज
Share on FacebookShare on Twitter

पाकिस्तान की माली हालत हर गुजरते दिन के साथ खस्ता होती जा रही है. अगर मोटी-मोटी भाषा में बात करें तो 2019-20 में ही पाकिस्तान पर कर्ज उसके सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का 87 फीसदी हो चुका है. 2017-18 में कर्ज की यह रकम जीडीपी का 72 फीसदी थी. कर्ज (Debt) में डूबे पाकिस्तान में आवाम खाने तक को मोहताज हो रही है. आटा-चीनी जैसी चीजों के भाव आसमान छू रहे हैं.

मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती सात महीनों की बात करें तो इमरान सरकार विदेशों से 4 लाख करोड़ रुपये (6.7 बिलियन डॉलर) से भी ज्यादा कर्ज उठा चुकी है. पाकिस्तान ने पिछले महीने ही चीन से 500 मिलियन डॉलर करीब (3600 करोड़ रुपये) का कर्ज लिया था. पाक अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने आर्थिक मामलों के मंत्रालय के हवाले से रिपोर्ट छापी है. इसके मुताबिक 2020-21 में जुलाई से जनवरी के बीच पाकिस्तान सरकार ने कई देशों व वैश्विक संस्थाओं से 6.7 बिलियन डॉलर का कर्ज लिया है. पिछले वित्त वर्ष की तुलना में यह कर्ज छह फीसदी यानी 380 मिलियन डॉलर ज्यादा है. इस मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में कोई राजस्व नहीं पैदा हो रहा है न ही कर्ज के पैसों से ऐसा कुछ तैयार करने की कोशिश की जा रही है. सरकार नया कर्ज लेकर पुराना कर्ज चुकाने में लगी हुई है. कुल कर्ज का महज 13 फीसदी ही प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग में लगाया जा रहा है. पाकिस्तान का पुराना दोस्त चीन इस बार भी मददगार बना हुआ है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष कार्यक्रम से सस्पेंशन के बावजूद चीन ने पाकिस्तान को 13 बिलियन डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार बनाने में मदद की है, जबकि निर्यात में नेगेटिव ग्रोथ बढ़ा है सऊदी अरब को कर्ज का एक हिस्सा भी चुका दिया है. पाकिस्तान को जी-20 देशों से 1.7 बिलियन डॉलर के कर्ज से राहत मिली है. इन देशों ने कोविड-19 लॉकडाउन की वजह से अर्थव्यवस्था को लगे झटके की वजह से यह फैसला लिया था.

T

पाकिस्तान की बदहाली पर एक नजर

•               एक अमेरिकी डॉलर की क़ीमत 157 पीकेआर हो चुका है

•               कुल आबादी का 0 .6 फीसदी लोग ही टैक्स भरने लायक हैं

•               हर पाकिस्तानी पर 159,000 पाकिस्तानी रुपए का कर्ज है

•               35 खरब पाकिस्ता0नी रुपये यानी 105 अरब डॉलर से ज़्यादा का क़र्ज़दार है

•               बजट का 42 फीसदी तो कर्ज का ब्याज चुकाने में खर्च हो जाता है

•               6 लाख करोड़ में से 3.56 लाख करोड़ का भारी-भरकम बजट घाटा है

•               पाकिस्तान चाह कर भी चीन के क़र्ज़ जाल से नहीं निकल सकता

•               ग्वादर बंदरगाह से लेकर सीपीईसी कॉरिडोर चीन के क़ब्ज़े में है

•               पाकिस्तान पर एफएटीएफ की ब्लैक लिस्ट में जाने का खतरा है

•               20 करोड़ की आबादी में से 6 करोड़ गरीबी रेखा के नीचे है

•               33 फीसदी बच्चे कुपोषित हैं, 44 फीसदी छात्र कुपोषित हैं

•               15 लाख बच्चे सड़कों पर रहते हैं, 90 फीसदी यौन शोषण का शिकार हैं

•               पाकिस्तान की ज़्यादातर जनता के पास खेती की ज़मीन नहीं है

•               पाक की खेती की ज़मीन पर 246 जागीरदार परिवारों का ही क़ब्ज़ा है

•               भुट्टो परिवार 40,000 एकड़ ज़मीन का जागीरदार है

•               गुलाम मुस्तफा जतोई परिवार 30,000 एकड़ जमीन के मालिक हैं

•               पाकिस्तान में 80 प्रतिशत राजनेता हजारों एकड़ जमीन के मालिक हैं

•               पाकिस्तान की जमीन के बड़े हिस्से पर विदेशियों का कब्जा है

•               पाकिस्तान के कई इलाक़ों में अब भी सामंतवादी व्यवस्था है

•               पाकिस्तान के देहातों में 49 फीसदी लोग अब भी अशिक्षित है

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए किन खिलाड़ियों और एक्ट्रेस को मिला TMC का टिकट

Next Post

अपडेटः होटल में महिला की लाश मिलने से सनसनी, कोलकाता से कैंटरिंग का काम करने आई थी महिला

Next Post
अपडेटः होटल में महिला की लाश मिलने से सनसनी, कोलकाता से कैंटरिंग का काम करने आई थी महिला

अपडेटः होटल में महिला की लाश मिलने से सनसनी, कोलकाता से कैंटरिंग का काम करने आई थी महिला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d