बनासकांठा.गुजरात: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नबाबेट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दर्शनीय स्थल (व्यूप्वाइंट) के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया. हर बार जब-जब देश में आपदा आई तब BSF ने वीरता दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ी. यहां आकर बच्चों के मन में भी देशभक्ति की भावना जगती है. यहां पर्यटन को भी बढ़ावा देने के लिए क़दम उठाए जा रहे हैं.

