कर्नाटक/ तुमकुरः कर्नाटक में हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद छात्राएं हिजाब पहनकर स्कूल-कॉलेज जाने की जिद पर अड़ी हुई हैं. इस बार कर्नाटक के तुमकुर में हिजाब को लेकर छात्राओं ने प्रदर्शन किया. मामला तुमकुर के एसवीएस स्कूल का है. छात्राए हिजाब पहनकर स्कूल में प्रवेश की जिद कर रही थी. खबर है कि प्रवेश नहीं मिलने पर स्कूल के कर्मियों के साथ छात्राए उलझ भी पड़ी. अभिभावक भी बच्चियों के साथ दिखे.
कर्नाटक में हिजाब पर जारी हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. जबकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने पिछले हफ्ते ही शिक्षण संस्थानों में भगवा शॉल, स्कार्फ, हिजाब या कोई भी धार्मिक प्रतीक पहनकर जाने से मना कर दिया था. कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कर्नाटक के कई स्कूलों में हिजाब पहने मुस्लिम लड़कियों को प्रवेश नहीं दिया गया. चिक्कमंगलूर के इंदावरा गांव के सरकारी स्कूल में मुस्लिम लड़कियों को स्कूल में प्रवेश नहीं देने पर अभिभावकों ने विरोध प्रदर्शन किया.
यही हाल कर्नाटक के कुछ अन्य विद्यालयों में भी रहा. स्कूल प्रबंधन ने हालात बिगड़ने की सम्भावना देखि तो बढ़ते विरोध प्रदर्शन के चलते माहौल को शांत करने के लिए स्कूल को दिनभर के लिए बंद कर दिया गया.

