यूपी : राज्य के लखनऊ और रायबरेली के दो अलग अलग स्थानों पर चार सफाई कर्मियों की मौत हो गयी. लखनऊ के सहादतगंज में 3 मजदूर सफाई के लिए सीवर लाइन में उतारे जहां दो की दम घुटने से मौत गई जबकि तीसरे को गंभीर हालत में एक नजदीक के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है. वहीं, रायबरेली के मनिका रोड पर अमृत योजना के तहत निर्मित सीवर लाइन की सफाई के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई. सफाई कर्मचारियों के मौत के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है. घटना के बाद महापौर ने गहरा दुख प्रकट किया और जिम्मेदार कर्मचारियों/अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही का आदेश दिए. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मजदूरों की मौत पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए.

