हार्दिक पटेल आज बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. उससे पहले सुबह हार्दिक पटेल ने ट्वीट करके कहा कि राष्ट्रहित, प्रदेशहित, जनहित और समाज हित की भावनाओं के साथ आज से नए अध्याय का प्रारंभ करने जा रहा हूँ.भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में चल रहे राष्ट्र सेवा के भगीरथ कार्य में छोटा सा सिपाही बनकर काम करूंगा.

