28 वर्षीय गुजरात पाटीदार नेता हार्दिक पटेल जिन्होंने 2019 में कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की. 18 मई को सोनिया गांधी को इस्तीफा लिखने के बाद पार्टी छोड़ दी. पत्र में, उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि “शीर्ष नेता” उनके मोबाइल फोन से विचलित हो गए थे और गुजरात कांग्रेस के नेता उनके लिए चिकन सैंडविच की व्यवस्था करने में अधिक रुचि रखते हैं.पाटीदार नेता दो जून को भाजपा में शामिल होंगे.

