मुंबई.हिंदुस्तानी भाऊ पर छात्रों को भड़काने का आरोप है, जिसके बाद धारावी पुलिस ने आईपीसी की गई धाराओं महाराष्ट्र पुलिस एक्ट, आपदा प्रबंधन एक्ट व अन्य के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में इकरार खान वकार खान नाम के एक और श्ख्स को गिरफ्तार किया है. दरअसल, विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो के माध्यम से छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाया गया, जिसके बाद कई छात्रों ने सोमवार को मुंबई के धारावी में प्रदर्शन किया. इन छात्रों की मांग है कि कोविड-19 के संकट के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षा को ऑनलाइन करवाया जाए.

