मध्य प्रदेश/ जबलपुरः मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा हिजाब मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा की “देश शरीयत से नहीं बल्कि कानून और संविधान से चलता है”. कॉलेज कैंपस शिक्षा ग्रहण करने और अनुशासन शालीनता सीखने का कैंपस है. एमआईएम के अध्यक्ष व सांसद ओवैसी पर प्रहार करते हुए कहा कि तथाकथित ठेकेदार इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उनकी हसरतें कभी भी कामयाब नहीं होंगी. मध्य प्रदेश की सरकार है सबको साथ लेकर चलने वाली सरकार है.”
वहीं कांग्रेस ने इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त की. कांग्रेस नेता भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि देश न तो पहले शरीयत से चला है और न ही आज गीता रामायण से चल रहा है, देश पहले से ही संविधान के हिसाब से चल रहा और संविधान के हिसाब से चल रहा है. वीडी शर्मा जहर फैलाने का काम कर रहे हैं
