BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

हिजाब पहन बेगुसराय स्थित सरकारी बैंक से पैसा निकालने गयी महिला को बैंक कर्मियों ने रोका, विडियो हुआ वायरल

by bnnbharat.com
February 28, 2022
in समाचार
हिजाब पहन बेगुसराय स्थित सरकारी बैंक से पैसा निकालने गयी महिला को बैंक कर्मियों ने रोका, विडियो हुआ वायरल
Share on FacebookShare on Twitter

हिजाब पहन बेगुसराय स्थित सरकारी बैंक से पैसा निकालने गयी महिला को बैंक कर्मियों ने रोका, विडियो हुआ वायरल

हिजाब पर विवाद बढ़ता जा रहा है. स्कूल कॉलेज से उठकर राजनेताओं के बयान बन रहा है. प्रदर्शन भी कई स्थानों पर हुए है. हिजाब पहनकर क्लास रूम के बाद अब एक बैंक में भी जाने से रोका गया है. घटना बिहार के बेगूसराय जिला की है जहाँ बुर्का पहने एक लड़की को सरकारी बैंक में लेन-देन करने से रोक दिया गया. लड़की ने इस घटना को रिकॉर्ड कर रविवार को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. जिसे राजद नेता तेजस्वी यादव ने री-ट्वीट किया. तेजस्वी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टैग करते हुए पूछा, “आप अपने पद को सुरक्षित करने के लिए किस हद तक जा सकते हैं? मैं समझता हूं कि आपने अपनी विचारधारा, नीतियों, नैतिक जिम्मेदारी और विवेक को भाजपा के सामने गिरवी रख दिया है लेकिन आपने देश के संविधान की शपथ ली है. कम से कम संविधान का सम्मान करें और कथित कर्मचारियों को गिरफ्तार करें.”

जानकारी के अनुसार शनिवार को युवती बेगूसराय के मंसूर चौक शाखा के यूको बैंक में पैसे निकालने गई थी. वायरल वीडियो में तीन से चार बैंक कर्मचारी उसे हिजाब हटाने के लिए कहते दिखे. लड़की ने इसका कड़ा विरोध किया और अपने माता-पिता को फोन किया. बैंक कर्मियों से हिजाब को लेकर लिखित आदेश भी दिखाने को कहा. विडियो में युवती के पिता का भी बयान है. पिता का कहना है कि अपनी बेटी के साथ हर महीने बैंक आते थे लेकिन पहले कभी किसी ने आपत्ति नहीं की. अगर कर्नाटक में ऐसी कोई चीज लागू की गई है, तो वे इसे बिहार में क्यों लागू कर रहे हैं? क्या उनके पास बैंकिंग परिचालन में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने के बारे में कोई लिखित सूचना है?”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के नागरिकों को की यूके वीजा की पेशकश

Next Post

यूक्रेन की सीमा के समीप बेलारूस में रूस के साथ वार्ता, युक्रेन बोला- उसकी जमीन से वापस जाये रुसी सैनिक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d