केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्विट कर एक बार फिर समान नागरिक संहिता को समय की मांग बताया है. उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि “प्रान्त और धर्म के नाम पर देश को कोने-कोने से तोड़ने का प्रयास प्रतिदिन किया जा रहा है. हालात ऐसे बनाए जा रहे हैं कि समान नागरिक संहिता (uniform civil code) समय की मांग बन गई है अब कुछ खास वर्ग के लोग ने देश का कानून तय करना शुरू कर दिया है.”
माना जा रहा है कि यह सब भाजपा सांसद ने देश में चल रहे हिजाब विवाद पर सांकेतिक रूप में कहा है. स्कूल कॉलेज में हिजाब पहनने की छुट देने की मांग देश को तोड़ने की साजिश है. गिरिराज सिंह के इस बयान से यह भी स्पष्ट है कि आने वाले दिनों में हिजाब का मुद्दा और अधिक तूल पकड़ सकता है.
भाजपा सांसद ने पहले भी कई बार यूनिफॉर्म सिविल कोड की मांग उठा चुके हैं. समान नागरिक संहिता एक ऐसा कानून है, जो किसी भी धर्म या जाति के व्यक्तिगत कानूनों से ऊपर है. लेकिन भारत में अभी तक ऐसी कोई कानून व्यवस्था नहीं है. भारत में एक देश, एक कानून की व्यवस्था नहीं है.

