जमशेदपुर: हिन्दू नव संवत्सर के शुभारम्भ पर लौह नगरी जमशेदपुर में कई आयोजन किये गये. हिन्दू सनातनियों ने धार्मिक अनुष्ठान कर नए साल का स्वागत किया. मंदिरों में पूजा अर्चना की गयी. कईयों ने घरों पर भगवा ध्वज लगाये. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा जुगसलाई पार्क से आरएसएस का नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें जुगसलाई पार्क प्रभात शाखा के सदस्य सूरज सिंह, जुगसलाई नगर संघचालक अवध किशोर बरनवाल, नगर कार्यवाह संतोष साहू, विजय कुमार गुप्ता, उमेश पांडे, सुमित गोयल, आदर्श कुमार, रोशन कुमार, धीरज सावा, मणि भूषण समेत अन्य स्वयंसेवक शामिल हुए. दूसरी ओर, जुगसलाई नगर द्वारा हिंदू नववर्ष उत्सव पर विभाग प्रचार प्रमुख आलोक पाठक के नेतृत्व में प्रार्थना एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवारजी के श्रेष्ठ जीवन एवं उनकी दृष्टि एवं विचारों के दर्शन पर आधारित था.

