राँची : झारखण्ड में हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य सरकार को गिराने के आरोपी रवि केजरीवाल को झारखण्ड हाई कोर्ट ने सोमवार को जमानत मिल गयी. झामुमो के एक विधायक ने रवि केजरीवाल पर हेमंत सोरेन की सरकार गिराने की साजिश रचने की शिकायत करते हुए थाना में शिकायत की थी. इसके बाद पुलिस ने केजरीवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. मामले की जांच अभी चल ही रही है. आरोपी झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके है. जस्टिस एके चौधरी की अदालत ने 25- 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत देने का निर्देश दिया है. साथ ही कोर्ट ने रवि केजरीवाल को पुलिस जांच में सहयोग करने का भी निर्देश दिया. बता दें कि निचली अदालत ने रवि केजरीवाल की जमानत याचिका पूर्व में खारिज कर दी थी. इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी.

