बप्पी दा का 69 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. बताया जा रहा है कि उन्हें तबीयत खराब होने के बाद मंगलवार को ही भर्ती किया गया था.
बप्पी दा के निधन पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शोक व्यक्त किया
महान गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी जी के निधन की दुःखद खबर मिली. बप्पी दा हर वर्ग के लोगों के दिलों में बसते थे.उनके जाने से संगीत की दुनिया को अपूरणीय क्षति पहुँची है.
परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर उनके परिवार और प्रशंसकों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे.
