BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हेलमेट नहीं होने पर चालान काटे जाने पर बिजली कर्मी ने काट डाली थाना समेत सरकारी आवास की बिजली

by bnnbharat.com
March 30, 2022
in समाचार
हेलमेट नहीं होने पर चालान काटे जाने पर बिजली कर्मी ने काट डाली थाना समेत सरकारी आवास की  बिजली
Share on FacebookShare on Twitter

बदायूं पुलिस ने वाहन जांच के दौरान विद्युत उपकेंद्र कुंवरगांव के  संविदा बिजली कर्मचारी अजय कुमार का चालान काट दिया. जिससे गुस्साए बिजली संविदा कर्मचारी मौके पर ही अपने साथियों को घटना के बारे में जानकारी दी. वे सभी एकत्र हो गये और थाने में पहुंच गये और थाना का लाइन काट दिया यहां उन्होंने दरोगा के रवैये से खिन्न होकर हंगामा किया. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बिजली का कनेक्शन थाने के कार्यालय का है, जबकि थाने के सरकारी आवासों में उसी कनेक्शन से सप्लाई दी गई है जोकि बिजली चोरी की श्रेणी में है. जिसके चलते लाइनमैन ने पोल पर चढ़कर थाने के बिजली कनेक्शन लाइन को काट दिया. जिससे थाने के कार्यालय समेत सरकारी आवासों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई.

जानकारी के अनुसार कैली मोड़ पर दरोगा रामनरेश पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. बिना हेलमेट के आते संविदा बिजली कर्मी अजय कुमार की बाइक रोक ली और कागजात दिखाने को कहा. जांच में बाइक के कागज आधे अधूरे पाए गए. संविदा कर्मचारी हेलमेट भी पहने नहीं हुआ था.हेलमेट न होने के एवज में दारोगा ने कर्मचारी का चालान कर दिया था.

मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने कर्मचारियों को समझा बुझाकर शांत कराया. साथ ही इंस्पेक्टर ने एसडीओ विपिन मौर्य से बात की. एसडीओ ने मामला का संज्ञान लेते हुए कर्मचारियों से थाने के कार्यालय की लाइन को जुड़वाई इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि हेलमेट न होने पर दरोगा ने बिजली कर्मचारी का चालान कर दिया था. इसको लेकर लाइनमैन ने बिजली कनेक्शन को काट दिया, समझाने के बाद लाइन जोड़ दी गयी है.

कुंवरगांव के एसडीओ विपिन मौर्या का कहना है कि थाने के कार्यालय के नाम पर दो किलो वाट का कनेक्शन है. वहां के सरकारी आवासों को भी बिजली सप्लाई दी जा रही है. कनेक्शन का लोड बढ़ाया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

“पुलिस की पाठशाला” में सामाजिक कुरीतियाँ दूर करने में युवाओं से उम्मीद, कहा- नहीं करें ऑनलाइन फ्रेंडशिप और पर्सनल डिटेल शेयर

Next Post

ऑनलाइन ठगी करने वाले 23 जालसाज गिरफ्तार, SBI के ग्राहकों को बनाता था शिकार, 820 मामले दर्ज

Next Post
ऑनलाइन ठगी करने वाले 23 जालसाज गिरफ्तार, SBI के ग्राहकों को बनाता था शिकार, 820 मामले दर्ज

ऑनलाइन ठगी करने वाले 23 जालसाज गिरफ्तार, SBI के ग्राहकों को बनाता था शिकार, 820 मामले दर्ज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d